बीटीकेआईटी द्वाराहाट में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन सम्पन्न
बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी), द्वाराहाट में 77 यूके वाहिनी एनसीसी, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) एवं थल सेना कैंप (TSC) का आज तीसरा दिन उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारम्भ 9 जून को हुआ था, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
आज शिविर के तीसरे दिन क्षेत्र में भारी वर्षा होने के बावजूद कैडेटों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रतिकूल मौसम के बीच भी कैडेटों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत ड्रिल, .22 रायफल प्रशिक्षण, ड्रोन संचालन एवं उपयोग, आपदा प्रबंधन, योग, शारीरिक व्यायाम तथा सैन्य विषयों से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा ने कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी के उद्देश्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के सामान्य विषयों एवं सेना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति तथा टीम भावना का विकास करना है। आगामी दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर एडमिनिस्ट्रेटिव अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे.सी. पंत, सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता, कैप्टन महिपाल सिंह, कैप्टन विनोद कुमार, कैप्टन दया रावत, लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, सेकेंड अफसर अर्जुन सिंह, सेकेंड अफसर हीरा टम्टा, जानकी अधिकारी सहित सैन्य स्टाफ एवं पीआई स्टाफ उपस्थित रहे। ड्रिल इंस्ट्रक्टर राजेन्द्र सिंह तथा अन्य प्रशिक्षकों द्वारा कैडेटों को गार्ड एवं ड्रिल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें