हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के प्रयास से हिंसरियाखाल में लगा आधार शिविर
पहले श्रीनगर जाना पड़ता था, अब गांव में ही हुआ काम
हिंसरियाखाल, टिहरी गढ़वाल। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई। हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के बैनर तले आज हिंसरियाखाल में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन जन अधिकार मोर्चा के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट, देवप्रयागव हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उमरियाल* के संयुक्त प्रयासों से हुआ। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपने बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाए और मोबाइल नंबर अपडेट करवाए।
ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि *पहले आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए 40-50 किमी दूर श्रीनगर जाना पड़ता था*। किराया, समय और मजदूरी तीनों खराब होते थे। *आज शिविर नजदीक लगने से गांव में ही सारा काम हो गया*, जिससे सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है।
शिविर में सुबह से ही अभिभावकों की भीड़ लगी रही। स्कूल एडमिशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड व अन्य सरकारी योजनाओं के लिए बच्चों के आधार बनवाए गए। कई लोगों ने पुराने मोबाइल नंबर हटाकर नए नंबर लिंक कराए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ व OTP समय पर मिल सके।
ग्रामीणों ने गणेश भट्ट जी, नरेश उमरियाल व हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ का आभार जताया। लोगों ने मांग की कि ऐसे शिविर हर 3 महीने में लगाए जाएं ताकि छूटे हुए बच्चे-बुजुर्गों का काम हो सके।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें