गुरिल्ला संगठन की एक जिलास्तरीय बैठक घनसाली में 12जून को l

 



किर्तिनगर 9 जून 

आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में एस एस बी गुरिल्ला संगठन के प्रवक्ता अनिल भट्ट ने बताया है कि  गुरिल्ला संगठन की एक जिलास्तरीय बैठक घनसाली में होगी। बैठक में संगठन द्वारा उनकी मांगों के संबंध में सरकार को दिये गये 15दिन के नोटिस के बाद सरकार के जबाब देने अथवा जबाब न देने की स्थिति में आंदोलन की भावी रणनीति पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि गुरिल्ला संगठन विगत 20सालों से नौकरी और पैंशन की मांग को लेकर आंदोलनरत है किन्तु केन्द्र व राज्य सरकार बार-बार कुछ आश्वासनों का झुनझुना पकड़ा कर फिर गहरी नींद में सो जाती है।यही नहीं केन्द्र सरकार राज्य को तथा राज्य सरकार अधिकारियों को गुरिल्लों के समायोजन हेतु कोई दिशा निर्देश देती भी हैं तो, अधिकारी उन आदेशों पर कार्यवाही नहीं करते इसलिए संगठन को पुनः आंदोलन को बाध्य होना पड़ रहा है उन्होंने टिहरी जनपद के सभी गुरिल्लों से बैठक अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ताकि आंदोलन की प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण