उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे।


उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के दृष्टिगत अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मौसम विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त नैनीताल जनपद में नीम करौली बाबा वार्षिकोत्सव, चारधाम यात्रा तथा 13 एवं 14 जून के अवकाश के दौरान पर्यटकों की बढ़ी हुई आवाजाही के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है।


आयोग ने दूरस्थ क्षेत्रों से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र वाले नगर में पहुंचकर परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें, जिससे परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जनपदों के पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला आपदा प्रबंधन कार्यालयों के दूरभाष नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके।


अल्मोड़ा जनपद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 9411112981 तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का दूरभाष नंबर 7983511096 जारी किया गया है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण