समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन में आप भी दे सकते हैं सुझाव

देहरादून -उत्तराखण्ड के निवासियों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले प्रासंगिक कानूनों - विवाह, तलाक, संपत्ति का अधिकार, उत्तराधिकार, विरासत, गोद लेने और रखरखाव व संरक्षता विषयक सहित - पर मसौदा कानून तैयार करने या मौजूदा कानून में संशोधन करने तथा समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के सम्बंध में रिपोर्ट देने हेतु सरकार ने विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

इस महत्वपूर्ण विषय पर सम्यक विचार करने के लिए समिति उत्तराखण्ड के नागरिकों एवं उत्तराखण्ड में अवस्थित संस्थाओं जिनमें सरकारी इकाईयाँ,सरकारी संस्थायें, सामाजिक समूह व समुदाय, धार्मिक संस्थायें व राजनीतिक दल शामिल हैं, से अपील करती है कि वे इस संबंध में अपने मत, विचार, संस्तुति व प्रत्यावेदन 30 दिनों अर्थात् दिनांक 07/10/2022 तक निम्नलिखित में से किसी एक माध्यम द्वारा उपलब्ध करायें:-
वेबसाइट
https://www.ucc.uk.gov.in
ई-मेल
official-ucc@uk.gov.in
डाक पता
कार्यालय - विशेषज्ञ समिति,
समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड
राज्य अतिथि गृह (एनेक्सी)
निकट राज भवन, देहरादून

विशेषज्ञ समिति
समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण