एस. एस. जे. कैम्पस परीक्षाओं की संशोधित समय सारणी वेबसाइट में जारी....

विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतें भी दूर की जा रही हैं

अल्मोड़ा - सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी ने जानकारी दी है कि शैक्षिक सत्र: 2021-22 बीएससी/बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर और बीएससी/बी.ए.चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं की संशोधित समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट में जारी की गई है। उपरोक्त सेमेस्टर के विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं की संशोधित समय सारिणी देख सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा है कि जिन बच्चों के परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने से दिक्कतें हो रही हैं या उनके द्वारा गलत विषयों को भर दिए जाने से परेशानी हुई है, शुल्क जमा  नहीं हो पा रहा है,इंटरनेट संबंधी समस्या आ रही है तो उन बच्चों को घबराने के आवश्यकता नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों की परेशानियों को विश्वविद्यालय द्वारा ठीक किया जा रहा है।

प्रो जोशी ने आगे बताया कि यदि छात्र विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति पाना चाहता है तो उसे सूचना अधिकारी,सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के नाम संबोधित प्रार्थना और परीक्षा प्रवेशपत्र की छायाप्रति भेजनी होगी, उसके साथ ही 10 रुपये का पोस्टल आर्डर/ड्राफ्ट/नकद राशि का भुगतान विश्वविद्यालय फीस काउंटर पर काटकर रसीद संलग्न कर भेजना होगा। उत्तर पुस्तिका की प्रति पाने के लिए लोक सूचना अधिकारी के नाम 64 रुपये का भुगतान भी करना होगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले विद्यार्थी को कोई शुल्क देय नहीं होगा, बशर्ते कि उसे गरीबी प्रमाण पत्र की छायाप्रति को प्रस्तुत करना होगा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण