हत्याकांड की सुनवाई चले फास्ट ट्रैक कोर्ट में,हत्यारों को मिले फांसी की सजा,मृतक के परिवार को दी जाए आर्थिक सहायता-सचिन आर्य

अल्मोड़ा-भिकियासैंण में विगत दिनों हुई दलित युवक की निर्ममता पूर्व हत्या पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं सभाषद सचिन आर्य ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए हत्याकाण्ड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से भिकियासैंण में एक दलित युवक की निर्ममता से हत्या कर दी गयी यह अपने आप में एक जघन्य अपराध है जिसने इंसानियत को शर्मसार किया है।उन्होंने कहा कि हत्याकाण्ड की जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए क्योंकि ऐसे हैवानों के लिए इससे कम कोई सजा हो ही नहीं सकती।उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मृतक की पत्नी के पत्र पर प्रशासन ने अमल कर उन्हें सुरक्षा दिलवा दी होती तो आज शायद मृतक जीवित होता।उन्होंने कहा कि इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।ऐसे में आवश्यक हो जाता है कि इस हत्याकाण्ड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए।उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को एक करोड़ की सहायता भी प्रदान की जाए।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण