नोएडा में हुआ बड़ा हादसा नाले से सटी चारदीवारी गिरने से 4 लोगों की मौत, 9 लोगों को बचाया और कई लोग अब भी दबे होने की आशंका है।

Noida - नोएडा के सेक्टर-21 में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां नाले से सटी एक चहारदीवारी गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  नोएडा के सेक्टर-21 स्थित जल वायु विहार में नाले से सटी बाउंड्री वॉल गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक 9 लोगों को बचाया गया है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बाउंड्री वॉल ढहने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाउंड्री वॉल की रिपेरिंग का काम चल रहा था। दो लोगों की मौत कैलाश हॉस्पिटल में और दो अन्य की जिला अस्पताल में हुई है।

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी हादसे की जानकारी मिलने पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी, संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार और डीसीपी हरीश चंदर सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मलबा हटाने के लिए लगाय गय चार जेसीबी घटना मंगलवार सुबह दस बजे करीब हुई है। मलबा हटाने के लिए चार जेसीबी मशीन लगाय गय हैं। 

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण