काजू, किशमिश और बादाम के साथ चोर पकड़ा

Uttarakhand - हरिद्वार जिले में एक अनोखा मामला सामने आया। जिसे देख पुलिस भी हैरान हो गई। शातिर चोर के पास से काजू-बादाम और किशमिश के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि ब्रिजेश कुमार निवासी हरिद्वार ग्रीन रोशनाबाद में किराना की दुकान है। विगत 12 अप्रैल को दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया था। ब्रिजेश ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।जिसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अरविंद उर्फ छज्जा निवासी बड़ी आन्ने की सिडकुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने दोनों दुकानों में चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर दोनों दुकानों से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार उसके पास से चीनी, चावल, देसी घी, काजू, बादाम, किशमिश आदि सामान निशानदेही पर एक खंडहर से बरामद किया है। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण