अल्मोड़ा पुलिस कर रही हैं फरार कमल की तलाश जिलों और राज्यों में

अल्मोड़ा - कोर्ट में पेशी के बाद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए आगजनी और चोरी के आरोपी कमल सिंह का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। एक महिला की सूचना पर पुलिस काफी देर तक ग्रामीण इलाका छानती रही लेकिन वह भी बेनतीजा निकला। वहीं पुलिस की कुछ टीम दूसरे जिलों को भी रवाना कर दी गई हैं। दन्या में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान में आग लगाने वाला और क्षेत्र से बाइक चुराने वाला आरोपी दन्या निवासी कमल सिंह दूसरे दिन भी पुलिस के हत्थे नहीं लगा। गुरुवार को पुलिस को धक्का देकर कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी फरार हो गया था। तभी से पुलिस लगातार ग्रामीण इलाकों से लेकर नदी और जंगलों के रास्ते पर कॉम्बिंग कर रही है। साथ ही नाकाबंदी भी की हुई है। हालांकि अल्मोड़ा पुलिस अभी तक खाली हाथ है। एसएसपी पीके राय ने बताया कि शुक्रवार को कुछ पुलिस टीम को दूसरे जिलों और राज्यों के लिए रवाना कर दिया गया है। जाहिर है कि आरोपी की गिरफ्तारी के समय आरोपी चंडीगढ़ से आया हुआ था। पुलिस को चंडीगढ़ में भी उसके खिलाफ आपराधिक इतिहास होने की जानकारी मिली थी। अल्मोड़ा से भागने के बाद आरोपी के UP या Chandigarh जाने की आशंका जता रही है। वहीं रूट के लिए हल्द्वानी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर समेत अन्य जिलों में टीमों के पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। एसएसपी का कहना है जिले में आरोपी की तलाशी के लिए तीन ड्रोन उड़ाकर निगरानी भी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण