Uttarakhand - हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत

हरिद्वार- के फूलगढ़ में शनिवार सुबह सूरज निकलने से पहले ही मातम मच चुका था। कई घरों से चीख-चीखकर रोने की आवाजें आ रही थीं। जिन्हें सुनकर इलाके के लोग सिहर उठे। मृतकों के घर पहुंच कर जब उन्होंने मंजर देखा तो सन्न रह गए। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक पांच लोग दम तोड़ चुके हैं, इससे पहले शुक्रवार दिन में दो लोगों की मौत हुई थी। ये सभी मौतें कच्ची शराब पीने से हुई हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि मरने वालों ने कहां से शराब खरीदी और इस शराब के कारोबार में कौन-कौन से लोग जुटे हुए हैं। हालांकि यह पहली घटना नहीं है जिसमें कच्ची शराब पीने से लोगों की मौत हुई हो। इससे पहले साल 2019 में रुड़की में 41 लोगों की मौत हो गई थी।बिरम सिंह (55 ) पुत्र बलजीत निवासी फूलगढ,
राजू ( 45) पुत्र सेवाराम निवासी फूलगढ,
अमरपाल (36) पुत्र गोपाल निवासी फूलगढ,
अरुण 28 पुत्र चंद्रभान निवासी फूलगढ,
मनोज 32 निवासी शिवगढ़
तेजपाल 62 पुत्र राम सिंह निवासी फूलगढ
इश्मपाल 35 पुत्र राजेन्द्र निवासी शिवगढ़

बिरम सिंह, राजू, अमरपाल, अरुण और मनोज की रात से लेकर आज सुबह तक अलग अलग समय में मौत हुई है। जबकि तेजपाल और इश्मपाल की शुक्रवार को मौत हुई है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण