अब 4 साल की मासूम बनी गुलदार का शिकार

Pithoragarh - बेरीनाग के सुदूर ग्राम चचरेत से एक दिल दहला देने वाला समाचार हैं जहा एक मासूम भारती मेहरा पुत्री पान सिंह महरा उम्र 4 वर्ष को गुलदार सायं 7 बजे घर के आगन से उठाकर ले गया। परिजनों द्वारा हल्ला मचाने और खोजबीन करने पर घर 150 मीटर दूरी पर बच्ची का शव बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और वन क्षेत्राधाकारी चंदा मेहरा और प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज पांडे और राजस्व टीम और वन विभाग की टीम मौके को रवाना हो गयी है।घटना के बाद ग्रामीणों में दशहत फैल गयी है विधायक फकीर राम टम्टा घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बधाया और सरकार से मदद दिलाने और गुलदार को पकडने की बात कही। घटना के बच्ची के घर में कोहराम मच गया है ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण