PM नरेंद्र मोदी के आज जन्मदिन पर केंद्रीय रेल मंत्री रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

Delhi - केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर तमाम नेता पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे है। इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनोखे तरीके से मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर झाडू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ' स्वच्छता ही सेवा।' आज से इन विभागों में होगी स्वच्छता अभियान की शुरूआत । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज से भारतीय रेलवे, पोस्ट, टेलीकॉम, आईटी और देश के कई विभागों में स्वच्छता का एक महाभियान शुरू हुआ है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है, स्वच्छता सेवा का एक बहुत बड़ा पर्याय है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण