Almora - द्वाराहाट पुलिस ने शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रविवार को थाना द्वाराहाट क्षेत्र मे ग्राम उलैणी चितेलीगाड़ पर एक व्यक्ति शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाते हुए पाया गया, जिसे द्वाराहाट पुलिस के रात्रि चीता कर्मगणों द्वारा मौके पर धारा - 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में डाक्टरी मुआयना कराया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लाल सिंह नेगी निवासी चितैलीगाड़ उलैणी द्वाराहाट ।

उपरोक्त के अलावा द्वाराहाट बाजार में लड़ाई झगड़ा कर लोक न्यूसैंस फैलाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध भी धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर मौके पर 500/ रू0 का जुर्माना वसूला गया।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही रविवार को थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों का चालान मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत करते हुए 9 वाहन चालको से मौके पर 5000/- रू० का जुर्माना वसूल किया गया, वाहन को सीज कर चालक का चालान माननीय न्यायालय के लिये किया गया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण