जिलाधिकारी वंदना द्वारा तहसील जैंती में किया भ्रमण तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

अल्मोड़ा - जिलाधिकारी वंदना द्वारा तहसील जैंती के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान ग्राम चोकुना में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ बैठक कर जनसुनवाई की गई तथा ग्राम के अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया तथा जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अतिशीघ्र समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान यहां बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेंशन, सड़क, राशन कार्ड, कृषि आदि विभागों से संबंधित समस्याएं जिलाधिकारी के सम्मुख ग्रामवासियों द्वारा रखी गयी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सर्वोदय इंटर कॉलेजए जैंती की कक्षा 12 की छात्रा प्रेमा गोस्वामी को इंटर को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी। जिलाधिकारी ने स्व0 नर सिंह धानक शहीद स्मारक भवन का निरीक्षण किया तथा भवन के कायाकल्प हेतु आगणन तैयार करने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका वंदना द्वारा तहसील जैंती में किया भ्रमण तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने खांकर ग्राम में बने अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण