पं० गोविन्द बल्लभ पन्त संस्थान का वार्षिकोत्सव १० सितम्बर को

अल्मोड़ा - वार्षिकोत्सव मनाने की अपनी परंपरा के तहत भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त  के 135 वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर पं० गोविन्द बल्लभ पन्त संस्थान द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कटारमल परिसर में संस्थान के वार्षिक दिवस का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम 28 वाँ पं० गोविन्द बल्लभ पन्त स्मारक कार्यक्रम में  व्याख्यान डा० नवीन जुयाल, पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक, राष्ट्रीय भौतिकी प्रयोगशाला, अहमदाबाद द्वारा “हिमालयी क्षेत्र में अपरिहार्य वायुमंडलीय तापमान वृद्धि, हिममंडल क्षरण एवं भू-परिदृश्य अस्थिरता’ विषय पर दिया जाएगा. समारोह के मुख्य अतिथि माननीय  सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री, वन एवं तकनीकी शिक्षा, उत्तराखंड सरकार होंगे एवं समारोह की अध्यक्षता सांसद, लोक सभा,  अजय टम्टा द्वारा की जाएगी l

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण