जहरीली शराब प्रकरण में अब हरिद्वार आबकारी अधिकारी पर गिरी गाज

Uttrakhand - हरिद्वार जिले के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को हटा दिया है। उन्हें हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के मामले में प्राथमिक जांच में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। उन्हें अब सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर मुख्यालय देहरादून भेजा गया है। इससे पहले आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।विभागीय सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ एवं शिवगढ़ में शराब पीने से लोगों की मौत की अपर आबकारी आयुक्त से प्रारंभिक जांच कराई गई थी।

अपर आबकारी आयुक्त की जांच में जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा की लापरवाही एवं कार्य में शिथिलता सामने आई है। इसके आधार पर उन्हें इस पद से हटाकर देहरादून मुख्यालय में तैनात किया गया है।आबकारी आयुक्त की ओर से इससे पहले इस मामले में हरिद्वार के आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद, प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह रावत, प्रधान आबकारी सिपाही शिवराज सिंह, आबकारी सिपाही श्रवण कुमार, जनपदीय प्रवर्तन हरिद्वार के उप आबकारी निरीक्षक किशन सिंह चौहान, प्रधान आबकारी सिपाही डिंपल रानी, प्रधान आबकारी सिपाही राजीव कुमार सैनी, प्रधान आबकारी सिपाही अनिरुद्ध शर्मा एवं आबकारी सिपाही प्रदीप दयाल को निलंबित किया जा चुका है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण