Breaking news - अल्मोड़ा पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी

Almora - पुलिस ने कार से 19 पेटी अवैध शराब की बरामद ,कार सीज प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के क्षेत्राधिकारियों व समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिए गए हैं। विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में शुक्रवार रात को थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह की पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान पौधार मेरधुरा क्षेत्र में एक वाहन मारुति 800 कार को रुकने का इशारा किया गया,चालक वाहन को रोककर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, कार को चैक किया गया, जिसमें से 19 पेटियों में 228 बोतल (कीमत 72,960 रु0) देशी मसालेदार अवैध शराब बरामद करते हुए, थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार चालक मनोज कुमार निवासी ढौरा के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
पुलिस टीम में मौजूद रहे।

  1. चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी
  2. कानि0 देवराज सिंह
  3. कानि0 मनोज कोहली
  4. कानि0 दीपक मेहरा
  5. कानि0 यशवन्त सिंह

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण