डी एम् ने किया बहुमंजिला पार्किंग का किया औचक निरीक्षण

अल्मोड़ा - जिलाधिकारी वंदना ने आज शिखर तिराहे के पास बन रही बहुमंजिला पार्किंग का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि जो कार्य किया जा रहा है उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को जून 2023 तक किसी भी हालत में पूर्ण कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुमंजिला पार्किंग शहर की यातायात व्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जो भी कार्य यहां पर किए जा रहे हैं उनमें मानकों का पूर्ण ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को जल्दी पूर्ण करने के लिए मैन पावर व अच्छी मशानों को बढ़ाया जाए ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर हमेशा कोई ना कोई अधिकारी कार्य के दौरान अवश्य मौजूद रहे ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि के स्थलीय निरीक्षण के दौरान इस पार्किंग के कार्य की पूर्ण जानकारी उन्हें दे सकें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम रानीखेत हरी प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता नगरपालिका भरत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण