धूम-धाम से मनाई जाएगी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 135वीं जयंती

अल्मोडा - भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की 135वीं जयन्ती दिवस समारोह को मनाये जाने के सम्बन्ध में अपरजिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्ताेलिया की अध्यक्षता में बैठक नवीन कलक्ट्रेट में आयोजित की गयी। बैठक में 10 सितम्बर को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। उन्होंने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जन्मस्थली खूॅट में उनके स्मारक पर माल्यापर्ण किया जायेगा इसके अलावा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनओं के स्टॉल आदि भी लगाये जायेंगे। अपर जिलाधिकारी ने खूॅट में स्मारक की सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, टैण्ट आदि आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण पत्रों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु संस्कृति विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है।
बैठक में नगर में होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी जिसमें पंत पार्क में पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण व उनके जीवनवृत्त पर आलोक आदि कार्यक्रम सम्पादित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रातः 07ः00 बजे प्रभातफेरी नन्दादेवी से निकाली जायेगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभात फेरी में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सम्मलित किया जाय। नगर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंत पार्क के सामने खड़े वाहनों को जन्म दिवस मनाये जाने पूर्व दिन हटाने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय। इस दौरान नगर में सफाई व्यवस्था के अधिशासी अधिकारी नगरपलिका को निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि अपरान्ह् 02 बजे से रैमजे इण्टर कालेज में विभिन्न विद्यालयों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रतियोगिता, पुरस्कार, मिष्ठान वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि गोविन्द बल्लभ पंत के जन्म दिवस को जनपद के 11 विकासखण्डों में आयोजित किया जायेगा। बैठक में अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चन्द्र जोशी, गोविन्द बल्लभ पंत जन्म आयोजन समिति के प्रदेश संयोजक ललित मोहन भट्ट, राजेश कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जयकिशन, प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, विनोद कुमार पाण्डे, ललित पंत, आयोजन समिति रानीखेत से विमल सती आदि ने अपने-अपने सुझाव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिये।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण