अल्मोड़ा के बख गांव में जन आरोग्य अभियान के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

ALMORA - बख में आज जन आरोग्य अभियान के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर स्वास्थ्य महानिदेशालय के जन आरोग्य अभियान के तहत हवालबाग ब्लॉक के बख गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्साअधिकारी हवालबाग डा0 रंजन तिवारी के दिशा निर्देशन में आयोजित इस शिविर में हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर माल गांव में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रिया जोशी , मनीषा पनेरू व सुमन त्रिपाठी ने शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


इसमें 70 लोगों ने प्रतिभाग किया। लोगों को चिकित्सकीय सलाह के साथ ही मधुमेह, उच्च रक्त चाप, मुख एवं स्तन कैंसर सहित गैर संचारी रोगों की जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेन्द्र बिष्ट, ममता बिष्ट सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण