मौसम अपडेट: प्रदेश में आज से दो दिन तक इन जिलों में मौसम का येलो अलर्ट

प्रदेश में आज से दो दिन तक मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश होने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
कल भी इन्हीं पांच जिलों में बारिश होने के संभावना जतायी है। देहरादून में आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादल हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मैदानी जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना हुआ है।
वहीँ केदारनाथ धाम में आज फिर से बर्फबारी शुरू हो गयी है। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक  ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही यात्रा करने की अपील की। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपने साथ गर्म कपड़े, छाता और जरूरी दवाएं रखने को कहा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण