अल्मोड़ा: सड़क किनारे लोहे की जाली चोरी करने वाले चोर पकड़े गए

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ चोरी का कारनामा

FIR दर्ज होने के 02 घंटो के भीतर चोरी का पर्दाफाश

https://youtu.be/38p18JiAmcY

अल्मोड़ा पुलिस ने सड़क किनारे से लोहे की जाली चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार ,चोरी का माल बरामद किया गया।

पूरा मामला

मंगलवार 2 मई को नवीन वर्मा निवासी अल्मोड़ा ने तहरीर दी कि एक अज्ञात व्यक्ति नंदा देवी सड़क किनारे बनी नाली में लगी नगरपालिका की लोहे की जाली को लगातार चोरी कर रहा हैl जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात चोर की खोजबीन शुरु की गई ।
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया जिसमें एक व्यक्ति सड़क किनारे नाली में लगी जाली को चोरी करते हुए दिखाई दिया,जानकारी जुटाकर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे चोरी के अभियुक्त अमर बहादुर रावत को किराये के कमरे नंदा देवी के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त द्वारा चोरी की गई 04 लोहे की जाली बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त अमर बहादुर रावत उम्र 31 वर्ष डोगरी अंचल शेती जिला वाजुरा नेपाल का रहने वाला है, जिसका हाल निवास निकट नंदा देवी अल्मोड़ा है। जिससे चोरी की गई 04 लोहे की जाली बरामद हुई।


पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद कापडी कानि0 केशव भौत और कानि0 सतीश कुमार, कोतवाली अल्मोड़ा शामिल रहें।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण