नैनीताल: बाइक से स्मैक तस्करी करने वाला गिरफ्तार

मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर को बनभूलपूरा पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया , एमवी( मोटर वाहन) एक्ट के अंतर्गत मोटर साइकिल सीज भी करी।

पूरा मामला


डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल ( नोडल अधिकारी एएनटीएफ नैनीताल) के निकट पर्यवेक्षण एवम् हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी तथा भूपेन्द्र सिंह धौनी ,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में में थाना स्तर पर गठित ए0एन0टी0एफ0 की पुलिस टीम द्वारा 3 मई को चैकिंग को मोटरसाइकिल में परिवहन करते हुए 01 अभियुक्त से अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

उप निरीक्षक संजीत राठौड़ प्रभारी थानाध्यक्ष थाना बनभूलपुरा के नेतृत्व पुलिस,कानि० दिलशाद अहमद,कानि० भूपेन्द्र ज्येष्ठा,कानि0 अमनदीप सिंह  के  द्वारा थाना बनभूलपूरा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु नई बस्ती निकट गोपाल मन्दिर अलनमरा मेरिज हाल वाली गली के कट पर चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल नम्बर- यूके 04 एडी 86501 को रोककर मोटरसाइकिल चालक अभियुक्त- मौ० मिक्की वारसी जो नई बस्ती बनभूलपुरा नैनीताल का रहने वाला है जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 16.8 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा एफआईआर संख्या 114/82023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया।

तस्कर से 16.8 ग्राम स्मैक, तस्करी में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन, स्मैक परिवहन करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल- यूके 04 एडी 86501 बरामद की गयी।

पुलिस टीम में उ0नि संजीत राठौड़ प्रभारी थानाध्यक्ष थाना बनभूलपुरा, कानि० दिलशाद अहमद , कानि० भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कानि0 अमनदीप सिंह शामिल रहें।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण