अल्मोड़ा। गैर शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चे काफी कुछ सीखते हैं। पाठ्यक्रम से इत्तर पुस्तकें बच्चों का दिमाग खोलने में सहायक होती हैं। बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी,बालसाहित्य संस्थान तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सेंट एग्नेस जूनियर हाईस्कूल हीराडूंगरी में आयोजित बच्चों की लेखन कार्यशाला के समापन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. निर्मल जोशी ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम से बाहर की पुस्तकों से बच्चों का मनोरंजन होने के साथ ही कुछ नया सीखने की ललक बच्चों के अंदर रहती है। उन्होंने बच्चों को बचपन से शुद्ध लेखन पर अभ्यास कराए जाने की जरूरत है।
हस्तलिखित पत्रिका ‘सेंट ऐग्नस का लोकार्पण’
अल्मोड़ा मैग्नेसाइड के पूर्व एम डी पी.एस.रावत ने कहा कि बच्चों ने जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी है। इससे लगता है कि बच्चों के अंदर प्रतिभा है बस उन्हें अवसर दिए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर आयोजित बाल कवि सम्मेलन में साक्षी, दीक्षा चंद्रा, हिमांशी ,कशिश भारती, काजल तिवारी अभिनव पांडे, मेसाना बि, सागर आर्या,भावना आर्या,मनीषा , हर्षिता रावत,कोमल बिष्ट आदि ने ‘बालप्रहरी’, अल्मोड़ा की बाल मिठाई, मेरा स्कूल, हमारी मैम, फौजी, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, मोबाइल, बादल आदि पर स्वरचित कविताओं का पाठ किया। बाल कवि सम्मेलन का संचालन कक्षा 7 की छात्रा भावना आर्या तथा अध्यक्षता मनीशा ने की।
नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल टन टना टन टन’ में दिखी बच्चों की प्रतिभा
इस अवसर पर प्रेमा कड़ाकोटी द्वारा संपादित हस्तलिखित पत्रिका ‘सेंट ऐग्नेस दर्पण’ का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। 47 बच्चों द्वारा बालप्रहरी, बाल मन, मेरी जिज्ञासा, मेरी कहानी, बाल भारती, बाल स्वर आदि नामों से तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी विषेश आकर्षण का केंद्र रही। उदय किरौला द्वारा लिखित नुक्कड़ नाटक ‘मोबाइल टन टना टन टन ’ में बच्चों ने वर्तमान में चल रही मोबाइल संस्कृति पर व्यंग्य किया। सुत्रधार बतौर अभिनव पांडे ने नाटक में रंग जमा दिया। बच्चों के दो अन्य समूहों ने ‘ज्ञान का दीया जलाने’ तथा ‘मैं तुमको विश्वास दूं’ समूह गीत प्रस्तुत किए। बालप्रहरी संपादक उदय किरौला ने बच्चों को कहानी सुनाई ।
47 बच्चों ने बनाई अपनी अपनी हस्तलिखित पत्रिका
समारोह के प्रांरभ में अतिथियों ने सारे प्रतिभागी बच्चों को बैज लगाकर सम्मानित किया। औरेगैमी के तहत अखबार से बने मुकुट बच्चों ने अतिथियों को पहिनाए। प्रकाश मेडिकल स्टोर अल्मोड़ा के सौजन्य से सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। पुरस्कार में सभी बच्चों को साहित्यकार कुमुद वर्मा की पुस्तक ‘हम तो बच्चे हैं’ उपहार में दी गई।
समारोह को अध्यक्षता कर रही सेंट एग्नेस जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्या वी.पी.पीटर, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, बालसाहित्य संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज पंत, उदय किरौला, प्रेमा कड़ाकोटी, डॉ. चंद्रकला वर्मा, डॉ. मंजू जोशी आदि ने भी संवोधित किया । समूचे समारोह का संचालन कक्षा 8 की छात्रा हिमांशी आर्या ने किया। इस अवसर पर पार्वती रावत, शिवदत्त पांडे,भारती साह, उमा मेहता, उमा भाकुनी,नेहा भाकुनी, लीला बिष्ट , दीपा खंडका , गिरीश जोशी,कविता सुप्याल,तारादेवी बोरा,सोनिया चंद्रा, आदि उपस्थित थे। इससे पहले प्रातःकालीन सत्र में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के प्रमोद तिवारी, बालसाहित्य संस्थान के नीरज पंत, सेंट ऐग्नेस जूनियर हाईस्कूल की प्रेमा कड़ाकोटी, भारती साह आदि ने बच्चों के साथ कई खेल गतिविधियां कराई।
अल्मोड़ा के हवालबाग में हुआ भव्य कार्यक्रम। बड़ी संख्या में पहुंचे किसान। 6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हवालबाग में राज्य स्तरीय "खेत बचाओ अभियान" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए कृषि संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा किसानों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। मोटे अनाजों विशेषकर मांडुआ, झंगोरा, चौलाई एवं अन्य पारंपरिक फसलों के संरक्षण और उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि अल्मोड़ा की धरती पर किसानों के बीच आकर उन्हें नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि "खेत बचाओ अभियान" अब केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने किसानों से अपनी कृषि भूमि, मिट्टी और प्राकृतिक...
अल्मोड़ा-7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अल्मोड़ा के खिलाड़ियों को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। श्री कर्नाटक ने कहा कि गोलापार स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा से 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इनमें से 8 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गर्विता बिष्ट ने स्वर्ण पदक, साक्षी बिष्ट एवं माही बिष्ट ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंकिता बिष्ट, उज्ज्वल रावत, तनुश्री लटवाल, रजनी नेगी तथा प्रियांशी गिनवाल ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा हर्षित, मन्नत, कनिका सिजवाली, सिमरन सिजवाली, योगेश सिंह, नितिश कुमार, प्रखर सिजवाली और तनुज लोहनी ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का प्रतिनिधित्व किया। सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि खेलों के माध्यम से यु...
जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में भारतीय सेना के एक सैन्य अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को रविवार को उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा लाया गया, जहां प्रशासन, सेना के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु विश्वनाथ घाट ले जाया गया। विश्वनाथ घाट पर आयोजित अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारतीय सेना द्वारा शस्त्र झुकाकर एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर शहीद अधिकारी को अंतिम सलामी दी गई। सैन्य परंपराओं के अनुरूप पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा उन्होंने शोक संतृप्त परिवार के प...
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में नवीन विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें की सर्वसम्मति से नीलम देवी को अध्यक्ष और श्रीमती प्रमिला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने सर्वप्रथम विगत तीन वर्षों से एस एम सी अध्यक्षा रही श्रीमती सरिता बिष्ट जी के विद्यालय विकास के कार्यों में किए गए सहयोग की सराहना की गई और भविष्य में भी उनके सहयोग की अपेक्षा की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी द्वारा नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए उनसे भी विद्यालय हित में निरंतर सहयोग के लिए कहा गया। बैठक में अध्यापक श्री अनिल लिंगवाल, श्री नीरज प्रेमी, श्री विक्रम भारती,अध्यापिका श्रीमती दीप्ति आर्य के अलावा श्रीमती रश्मि रावत ग्राम प्रधान मलेथा एवं अन्य सभी अभिभावक उपस्थित रहे।
गत दिवस जिलाधिकारी अंशुल सिंह एवं विधायक प्रमोद नैलवाल ने ताड़ीखेत स्थित उत्तराखण्ड परिवहन निगम की निर्माणाधीन वर्कशॉप एवं प्रस्तावित बस अड्डे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यशाला हेतु चयनित भूमि, प्रस्तावित निर्माण कार्यों तथा पहुंच मार्ग का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत कार्यशाला के लिए पहुंच मार्ग के संबंध में चर्चा की गई तथा सड़क निर्माण हेतु उपयुक्त मार्ग का चयन किया गया। चयनित मार्ग के निर्माण के लिए युवा कल्याण विभाग के निष्क्रिय एवं जर्जर भवन को ध्वस्त कर वहां से निकास मार्ग विकसित किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। वहीं कार्यशाला का प्रवेश मार्ग ताड़ीखेत बाजार की ओर से प्रस्तावित किया गया। जिलाधिकारी ने प्रस्तावित मार्ग पर मौजूद अतिक्रमणों को चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं कारीगरों की सुविधा को देखते हुए कार्यशाला परिसर में कैंटीन तथा अन्य आवश्यक दुकानों की व्यवस्था विकसित करन...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें