अल्मोड़ा: यहाँ बाजार क्षेत्र में हटाया अस्थाई अतिक्रमण, पुलिस ने जिला प्रशासन व नगर पंचायत के साथ संयुक्त रुप से चलाया अभियान

अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया द्वारा जिला प्रशासन व नगर पंचायत के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर चौखुटिया बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाया।
शुक्रवार 12 मई को थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा तहसीलदार चौखुटिया एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चौखुटिया के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर चौखुटिया बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्ग पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए दुकानदारों को अपने सामान को अनावश्यक सड़क किनारे न लगाने की हिदायत दी गई। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की गयी।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण