केदारनाथ घाटी में ग्लेशियर में फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

https://youtube.com/shorts/3Bcrtp35XuU?feature=share

श्रीकेदारनाथ घाटी में कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से चार पोर्टर फंस गए गये। ऐसी अत्यंत विषम परिस्थितियों में SDRF टीम द्वारा अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर चारों व्यक्तियों को समय रहते सकुशल रेस्क्यू किया गया।
रुद्रप्रयाग में 3 मई 2023 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कुबेर ग्लेशियर के पास ग्लेशियर की चपेट में आकर कुछ यात्री फंसे है व SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की चार व्यक्ति कुबेर ग्लेशियर के पास दोनों ओर से आये ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से फंस गए है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल मोके पर पहुँचकर चारो व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया
रेस्क्यू करने के उपरांत व्यक्तियों द्वारा बताया गया की वह यहां पोर्टर का कार्य करते है व बुधवार को चारो लिंचोली से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे की अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वही पर फंस गये।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण