सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

📍 वर्ल्ड ल्यूपस डे

✳️ ताशकंद विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज दीपक भोरिया और निशांत देव क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

✳️ मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीत दक्षा की मौत। मध्यप्रदेश के वन मंत्री ने कहा अगर 1-2 की मृत्यु हुई है तो 4 अन्य (चीतों) ने जन्म भी लिया है। यह मृत्यु जानवरों की आपसी लड़ाई की वजह से हुई है और यह सामान्य बात है।
✳️ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (IHC) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान की अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तारी को कानूनी करार दिया है।
✳️ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता पैसिफिक आइलैंड लीडर्स बैठक में शामिल होंगे।

✳️राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश के पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए।
✳️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से मध्य प्रदेश बस दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
✳️ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।
✳️ दिल्ली के जंतर-मंतर, सख़्त सुरक्षा के बीच 16 दिन बाद मंगलवार को भी पहलवानों का धरना जारी रहा।
✳️ न्यूयॉर्क की एक अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यौन दुर्व्यवहार का दोषी पाया है, उन्हें50 लाख डॉलर महिला को देने होंगे।
✳️ कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के मतदान की सभी तैयारियां पूरी, 224 सीटों के लिए 2,615 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में।

✳️ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि बंगाल की खाड़ी में इस मौसम का पहला चक्रवात बांग्लादेश-म्यांमार सीमा की ओर बढ़ेगा।

✳️ वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अरविंद दातार ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का विरोध किया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण