अल्मोड़ा: सल्ट में समुचित कूड़ा निस्तारण के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित, सभी ग्राम प्रधानों ने किया प्रतिभाग

गीले व सूखे कूड़े के पृथकीकरण, एकत्रीकरण व सड़क मार्ग तक पहुॅचाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

अल्मोड़ा। विकासखण्ड सल्ट में आज 10 मई को ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित कूड़ा निस्तारण के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन विकासखण्ड सभागार में किया गया। जिसमें समस्त ग्राम प्रधानों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस कार्यशाला में गीले व सूखे कूड़े के पृथकीकरण, एकत्रीकरण व सड़क मार्ग तक पहुॅचाने के बारे में विस्तृत जानकारी ग्राम प्रधानों को दी गयी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को केन्द्रीय वित्त से टाईड व अनटाईड धनराशि का उपयोग किस प्रकार किया जाय। उन्होंने बताया कि कई ग्राम पंचायतों में इस मद में धनराशि अवशेष रह जाती है इस सम्बन्ध में किस प्रकार से कार्य योजना बनायी की जानकारी ग्राम प्रधानों को दी। इस दौरान मनरेगा के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों की भी जानकारी उपस्थित ग्राम प्रधानों को दी।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण