धारचूला में गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मची अफरा-तफरी

(शनिवार 6 मई,2023) पिथौरागढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बैंक में तैनात गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी।

मिली खबर के मुताबिक यह घटना धारचूला स्टेट बैंक की है। यहां तैनात गार्ड का बैंक के ब्रांच मैनेजर से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर गार्ड मैनेजर से नाराज चल रहा था। आवेश में आकर उसने शाखा प्रबंधक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। देखते ही देखते बैंक मैनेजर आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्टेट बैंक परिसर में कोहराम मच गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

वही खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शाखा प्रबंधक से विवाद के बाद निंदक गार्ड ने प्रबंधक को जला दिया है। शाखा प्रबंधक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अपराधी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण