राजौरी में शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

राजौरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है, जहां भारतीय सेना ने शुक्रवार को ही पैरा कमांडोज को उतार दिया था। इस घटना में अभी तक एक आतंकी मारा गया, जबकि पांच जवान शहीद हुए हैं। भारतीय सेना ने अब शहीद जवानों के नाम जारी किए हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लांस नायक रुचिन सिंह रावत और पैराट्रूपर प्रमोद नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राजौरी मुठभेड़ में अपनी जान गंवा दी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा 2 शहीद के पार्थिव शरीर यहां पहुंचे हैं। मैं उनको श्रद्धांजलि देता हूं। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। कहीं न कहीं ये हम सबके लिए गौरव की बात भी है।
वहीं दूसरी ओर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी राजौरी पहुंच गए हैं। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मौजूद हैं। वहां पर वो सैन्य अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा कर रहे। साथ ही उन्हें उत्तरी सेना के कमांडर ने जमीनी हालात की जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण