अल्मोड़ा: जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के आंदोलन के समर्थन में आई अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति

सरकार की इस जानबूझकर की जा रही उदासीनता ने देश की हर होनहार खिलाड़ियों का ही मनोबल नही वरन देश की हर बेटी का मनोबल तोड़ा- एडवा


अखिल भारतीय जनवादी महिला इकाई अल्मोड़ा ने आज 6 मई को एक आम सभा कर जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के आंदोलन के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में इसे विपक्ष का आंदोलन कहकर इतने गंभीर मामलो के आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह को राजनैतिक संरक्षण देकर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला पहलवानों की खिल्ली उड़ा रही है।

समिति के साथियों ने जंतर-मंतर पर पहलवानों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता की भी सख्त निंदा करते हुए यौन शोषण के आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। एक भाजपाई गुंडे को बचाने के लिए मोदी चुप्पी साधे बैठे हैं , सरकार की इस जानबूझकर की जा रही उदासीनता से एक ओर देश की हर होनहार खिलाड़ियों का ही मनोबल नही वरन देश की हर बेटी का मनोबल तोड़ा गया है।


जनवादी महिला समिति इकाई अल्मोड़ा सरकार से मांग करती है कि सरकार अपराधियों को राजनैतिक संरक्षण देना बंद करें और देश के कानून का पालन करते हुए ब्रजभूषण से इस्तीफा लेते हुए उसकी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करे।

एडवा ने जंतर मंतर में बैठे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कानून के अनुसार सख़्त कारवाई की मांग की है। सभा में एडवा की राज्य अध्यक्ष सुनीता पाण्डे, जिला सचिव पूनम तिवारी समेत राधा नेगी, भानु पांडे, जया पांडे, भावना तिवारी, रजनी पंत आदि शामिल रहे।

                  

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण