तीर्थों की मर्यादा तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, अबतक 67 गिरफ्तार

उत्तराखंड। तीर्थों की मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ प्रदेश पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इसी के तहत पुलिस ने सात दिन के भीतर तीर्थों की मर्यादा भंग करने के आरोप में 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि 2703 लोगों का चालान किया गया है। इसमें अधिकतर मामले शराब पीकर हुड़दंग करने से सम्बंधित हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि हुड़दंगियों से अभी तक सात लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल लिया गया है।
पिछले कुछ दिन पहले हरियाणा के कुछ युवकों का सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम मार्ग में हुक्का गुड़गुड़ाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद से ही उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मर्यादा के तहत तीर्थों और उसके आसपास के इलाकों में अमर्यादित व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
हालांकि अभी तक वायरल वीडियो में दिख रहे युवाओं की पहचान नहीं हो पाई है। इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार ने रुद्रप्रयाग पुलिस को जांच सौंपी थी। और आगे की कार्रवाई ज़ारी हैं।

गौरतलब हो कि उत्तराखंड पुलिस ने दो साल पहले ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया था। इसके तहत तीर्थों और इसके आसपास अमर्यादित व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। 

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण