अल्मोड़ा: हुक्का क्लब, नियाजगंज, बाजार सहित कई संवेदनशील जगहों पर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Rapid Action के तहत चलाया संघन चेकिंग अभियान

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कल गुरुवार की सांय को ऑपरेशन RRR के रेपिड एक्शन (Rapid Action अर्थात त्वरित कार्रवाई ) प्लान के तहत नगर अल्मोड़ा के बाजार क्षेत्र, नियाजगंज व हुक्का क्लब सहित अन्य संवेदनशील ईलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अराजक तत्वों व सदिग्धों व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गयी, इस दौरान सुनसान व एकान्त स्थानों में बैठे व घूमने वाले युवाओं की चेकिंग की गयी। नियमों का पालन नहीं करने वाले उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध एमवी एक्ट, पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

पुलिस ने ऑपरेशन RRR के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देकर नशे से दूर रहने की अपील की गयी। अभियान में नगर के सम्भ्रांत व्यक्तियों व आम जनमानस का सहयोग मिल रहा है तथा अभियान की प्रशंसा की जा रही है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण