नेपाल से भेजे गए दो शालिग्राम लाए जा रहे अयोध्या मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर के लिए नेपाल से भेजे गए दो शालिग्राम पत्थर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। यह शिला दो फरवरी को अयोध्या पहुंचेगी जिसे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। 


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आध्यात्मिक महत्व रखने वाले और सदियों पुराने माने जाने वाले शिलाखंड राम कथा कुज पहुंचेंगे जहां उन्हें भक्तों द्वारा पूजा के लिए खोला जाएगा।उन्होंने बताया कि दोनों शिलाखंडों को 31 जनवरी की शाम या रात तक पहुंचना था, जिसके बाद विराम और कुछ कर्मकांड के बाद अयोध्या की ओर प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने कहा , "शिलाखंडों को आखिरकार 2 फरवरी को अयोध्या मंदिर को सौंप दिया जाएगा। जिस स्थान पर पत्थर रखे जाएंगे उसकी सफाई की जा रही है।


रामसेवक पुरम में राम कथा कुंज राम मंदिर का एक पुराना कार्यस्थल है जहां शालिग्राम पत्थर के शिलाखंड पहुंचेंगे। दावा है कि ये शिलाएं करीब छह करोड़ साल पुरानी हैं। दोनों शिलाएं 40 टन की हैं। एक शिला का वजन 26 टन जबकि दूसरे का 14 टन है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण