अल्मोड़ा:लमगड़ा पुलिस की चेकिंग में 02 पेटी अवैध शराब के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी कर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

       कल 30 जनवरी को चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोरनौला वन विभाग बैरियर के पास अभियुक्त रविन्द्र कुमार के कब्जे से 02 पेटी अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

      रविन्द्र कुमार उम्र- 25 वर्ष पुत्र नारायण राम ग्राम सूनी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल से 02 पेटी अवैध देशी शराब (24 बोतल देशी शराब) बरामद हुई है जिसकी कीमत 8,000/-(आठ हजार रूपए लगभग) आंकी गयी हैं।

  पुलिस टीम

1- उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला
2- हेड का0 ललित मोहन, चौकी मोरनौला,थाना लमगड़ा
3- का0 गिरीश प्रसाद, चौकी मोरनौला,थाना लमगड़ा
4- का0 बिशन सिंह, चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा


टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण