अल्मोड़ा के कैलाश होटल में लगी आग, फायर सर्विस यूनिट ने किया काबू

कल रात मंगलवार को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश होटल निकट पोस्ट ऑफिस अल्मोड़ा में आग लगी है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेेश चंद परगाई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  फायर सर्विस यूनिट अल्मोड़ा के साथ दो फायर टेण्डर सहित मौके पर पहुंचे।
अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं
आग  सावन शाह पुत्र  जवाहर शाह के पुराने कैलाश होटल  में लगी थी। अग्निशमन वाहन से पंपिंग कर  आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। अग्नि कांड में घर का सामान टीवी, बेड, पंखे, फर्नीचर, कपड़े इत्यादि जल गए थे तथा उक्त अग्निकांड में कोई भी जनहानि नहीं हुई हैं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण