अल्मोड़ा: जिलाधिकारी वंदना ने राजकीय पुस्तकालय तथा मल्ला महल में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा।  जिलाधिकारी वंदना ने आज माल रोड स्थित राजकीय पुस्तकालय तथा मल्ला महल में चल रहे  कार्यों का निरीक्षण किया।

https://youtu.be/GF6rICv9Y4w


पुस्तकालय के संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया
इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय पहुंचकर पुस्तकालय के संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में कंप्यूटर कक्ष बनाने तथा पुस्तकालय में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पाठकों के लिए नई किताबों की भी व्यवस्था जल्द की जाए। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि पुस्तकालय में जो भी अवशेष कार्य हैं, उन्हें पूरा कर लिया जाए।
 

प्रति शुक्रवार  समस्त टीम  कार्यों की समीक्षा करें
  इसके बाद जिलाधिकारी ने मल्ला महल पहुंचकर वहां  चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को आपसी समन्वय बनाकर संपादित किया जाए। यहां उन्होंने मल्ला महल के रानी महल में बनने वाले म्यूजियम के फेब्रिकेशन एवं इलेक्ट्रिकल कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रति शुक्रवार  समस्त टीम को कार्यों की समीक्षा करने को भी कहा।
     साथ ही उन्होंने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए कि मल्ला महल में त्रैमासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए  भी नियम बनाए जाएं एवं इसकी दरें भी तय कर ली जाएं, जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
यहां क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी सीएस चौहान, अधिशासी अभियंता आरईएस संजय भारती समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण