सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष द्वाराहाट को किया गया सम्मानित

द्वाराहाट क्षेत्र के प्यापार मण्डल, छात्रसंघ व गणमान्य व्यक्तियों ने सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष द्वाराहाट को किया सम्मानित

राजेन्द्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष द्वाराहाट के 31 जनवरी, 2023 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति होने के दृष्टिगत आज 28 जनवरी 2023 शनिवार को स्थानीय व्यापार मण्डल एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो द्वारा थानाध्यक्ष बिष्ट को अपने कार्यकाल के दौरान द्वाराहाट क्षेत्र में सुदृढ कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु शानदार कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके कार्यो की सराहना कर शाँल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


मौजूद रहे
        इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष  मुकुल साह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष  आशीष वर्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति  उमेश चन्द्र भट्ट,  धीरेन्द्र मठपाल,  भूपेश काण्डपाल, शैलू साह एवं राज्य आन्दोलनकारी  सुरेश लाल साह तथा मीडिया के  विमल साह तथा  मनोज भट्ट,  राजू गुसाई, पंकज कुमार व जिला पंयाचत सदस्य  नवीन मैनाली आदि मौजूद रहे।


शानदार कार्यकाल की सराहना कर दी बधाई
      इसके अतिरिक्त स्नात्कोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट के छात्र संघ अध्यक्ष  मनोज कुमार व छात्र संघ के अन्य पदाधिकारी और  महाविद्यालय की छात्राओ ने भी थानाध्यक्ष बिष्ट को शाँल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया और उनके कार्यकाल की सराहना की गयी।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण