अल्मोड़ा: नए साल में अबतक दो हज़ार से अधिक लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही, अल्मोड़ा पुलिस का औचक चेकिंग अभियान जारी

जनवरी में अब तक  औचक चैकिंग की चपेट में आए 2059 लोगों पर चालानी कार्यवाही। यातायात नियमों का उल्लघंन करने/सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने/अराजकता फैलाने व धूम्रपान करने वालो पर हुई चालानी कार्यवाही, 15 वाहन हुए सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा  प्रभावी पुलिसिंग, सुदृढ़ शांति/कानून व सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु समस्त जनपद के समस्त सीओ व थाना प्रभारियों/निरीक्षक  यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पिलाने वालों, अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालो के विरुद्ध  कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है ।

     जनपद पुलिस द्वारा औचक चैकिंग अभियान के दौरान जनवरी,2023 में अब तक मोटर वाहन अधिनियम, उत्तराखंड पुलिस अधिनियम व कोटपा एक्ट के तहत 2059 लोगों पर कार्यवाही की गई है

कार्यवाही का विवरण

1.यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 1727 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही व 15 वाहन सीज।

2.सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर कोटपा एक्ट में 48 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही।

3.सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने व शराब पीने/पिलाने पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट में 284 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही।
इस कार्यवाही के दौरान 11,18,700 रु0 का जुर्माना वसूला गया ।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण