अल्मोड़ा: साईबर ठगों के ईरादो को किया नाकाम, दो पीड़ितों की सवा लाख की धनराशि वापस कराकर पुलिस ने लौटाई मुस्कान

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व साईबर सेल को साईबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

जनवरी माह में साइबर सेल की कार्यवाही

      जनवरी,2023 में अज्ञात साईबर ठगों द्वारा अलग-अलग तरीकों से आनलाईन ठगी कर जनपद अल्मोड़ा निवासी 02 व्यक्तियों के खातों से 1 लाख 15 हजार रूपए निकाल लिये गये थे, जिसकी सूचना पीड़ित व्यक्तियों द्वारा तत्काल अल्मोड़ा पुलिस को दी गयी। 
             साईबर सेल अल्मोड़ा द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पीड़ितों के खाते से निकाली गई धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक पत्राचार/मेल किया गया।

साइबर सेल की तत्काल कार्यवाही का परिणाम

दोनों पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई पूर्ण धनराशि

           साईबर सेल द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के परिणामस्वरुप साईबर ठगी के शिकार दोनो व्यक्तियों के खातों में उनकी मेहनत की कमाई सम्पूर्ण धनराशि 1 लाख 15 हजार रुपये वापस करायी गयी।

पीड़ित व्यक्तियों का विवरण-

01- श्रीमती अनीता निवासी अल्मोड़ा के खाते से 99 हजार रुपये।
02- श्री कैलाश शर्मा निवासी बास गली, अल्मोड़ा के खाते से 16 हजार रुपये

प्रत्यक्ष वह वीडियो के माध्यम से जताया आभार
       मेहनत की कमाई वापस मिल जाने पर पीड़ितों द्वारा प्रत्यक्ष व वीडियो के माध्यम से SSP ALMORA व साईबर सेल की त्वरित कार्यवाही के लिये प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
  
एसएसपी अल्मोड़ा ने जनमानस से की अपील
         साइबर ठगों द्वारा विभिन्न/नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।
         अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए जा रहे प्रलोभनों के लालच में आकर अपनी मेहनत की कमाई न गवाये। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना OTP व बैंक/एटीएम/क्रेडिट कार्ड डिटेल शेयर ना करें व अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक, अंजान QR कोड आदि को स्कैन ना करें।

        किसी भी प्रकार की साईबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930, नजदीकी थाना एवं साईबर सेल को सूचना दें, ताकि आपकी मेहनत की कमाई को किसी ठग के हाथों में जाने से रोका जा सके।
               पुलिस टीम-
1-कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा
2-कानि0 इन्द्र कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण