अल्मोड़ा: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुंसधान संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत बीजों का अब जम्मू में उत्पादन होगा

निदेशक विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान लक्ष्मीकान्त ने बताया कि उन्नत एवं प्रगतिशील कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में स्थित विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुंसधान संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत बीजों का अब जम्मू में उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संस्थान तथा कश्मीर कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच अनुबन्ध हो गया है। इस अनुबन्ध से जम्मू-कश्मीर के काश्तकारों को भी लाभ मिलेगा।

उत्साहजनक परिणाम आने के बाद शेर ए कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू ने इन प्रजातियों का बीज अपने क्षेत्र में उगाने में रूचि दिखाई। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों के दौरान जनजातीय उप योजना के तहत विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने विभिन्न प्रजातियों के गेहूॅ, मक्का, धान, सोयाबीन आदि फसलों का शेर-ए- कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में इन फसलों का उत्पादन परीक्षण के तौर पर किया गया जिससे इन फसलों की 25 से 38 प्रतिशत अधिक उपज वहाॅ प्रचलित प्रजातियों की तुलना में अधिक प्राप्त हुई। उत्साहजनक परिणाम आने के बाद शेर -ए -कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू ने इन प्रजातियों का बीज अपने क्षेत्र में उगाने में रूचि दिखाई थी जिसके बाद बीते दिनों इस समझौते की औपचारिकताए पूर्ण कर ली गई है। इस अनुबन्ध के बाद अब अल्मोड़ा में विकसित फसल प्रजातियों के बीजों का उत्पादन जम्मू में हो सकेगा।

सीएम धामी व कृषि मंत्री ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने बताया कि विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की इस उपलब्धि पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संस्थान के वैज्ञानिकों एवं सहयोगी कर्मियों को शुभकामनाएं दी है तथा आशा व्यक्त की है कि इस संस्थान के अनुसंधानों का विस्तार देश के अन्य प्रान्तों में भी होगा जिससे देश के किसानों का आर्थिक विकास होगा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण