नशा नहीं रोजगार दो की 39वीं वर्षगांठ कल: आंदोलन की जन्मस्थली बसभीड़ा चौखुटिया में नुक्कड़ नाटक, जनगीतों के साथ सभा का होगा आयोजन

नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की 39वीं वर्षगांठ पर आंदोलन की जन्मस्थली बसभीड़ा चौखुटिया में आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समिति ने सभी साथियों से शामिल होने की अपील की है।
हर रोज ज्यादा प्रासंगिक होकर हमारे समाज का मार्गदर्शन कर रहा
      यह प्रखर ऐतिहासिक जन आंदोलन अपने सटीक नारों के कारण 39 वर्षों के अंतराल के बावजूद हर रोज ज्यादा प्रासंगिक होकर हमारे समाज का मार्गदर्शन कर रहा है। आंदोलन के जन्म से लेकर आज तक हम निरंतर इस आंदोलन की चेतना से एक बेहतर समाज के लिए लड़ रहे हैं। जिसे जारी रखना समय की मांग है।


नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन के साथीगणौ की ओर से पी सी तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी हम 2 फरवरी 2023 बृहस्पतिवार को दोपहर 2:00 बजे से बसभीड़ा में एकजुट होकर नुक्कड़ नाटकों, जनगीतों के साथ सभा का आयोजन करेंगे। 3 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से चौखुटिया में निर्मल दर्शन नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र हल्द्वानी के साथियों के नुक्कड़ नाटकों के साथ नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से नशे के जंजाल, बेरोजगारी एवं उत्तराखंडी अस्मिता के ज्वलंत सवालों पर खुली चर्चा होगी। इन सभी कार्यक्रमों में आप सबकी सहभागिता आवश्यक है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण