लखनऊ: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड महा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मोहन सिंह बिष्ट सभागार का उद्घाटन किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम लखनऊ में उत्तराखंड महा परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन सिंह बिष्ट सभागार का उद्घाटन किया। सीएम धामी ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि देश और विदेश में रहने वाले प्रवासी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार द्वारा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

धामी ने सोमवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की और दोनों राज्यों के आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।


धामी ने ट्वीट किया, "आज लखनऊ पहुंचकर शेषावतार प्रभु श्री लक्ष्मण जी की नगरी देवभूमि के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से मुलाकात की।"

उन्होंने कहा, "इस अवसर पर सतत विकास और जनकल्याण की दृष्टि से दोनों राज्यों के आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।"

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण