उत्तराखंड: वृद्ध महिला पहाड़ी से गिरी ,हायर सेंटर किया रेफर

चम्पावत। चम्पावत जिले के दूरस्थ क्षेत्र भिंगराड़ा में मवेशियों को चराने के लिए गई एक महिला पहाड़ी से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शरीर के तमाम हिस्सों में चोट आई
जानकारी के मुताबिक भिंगराड़ा निवासी सरस्वती देवी पत्नी जगदीश सिंह शनिवार सुबह मवेशियों को चराने जंगल गई थी। इसी बीच महिला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिस कारण महिला के शरीर के तमाम हिस्सों में चोट आ गई। आसपास के लोग घटना के बाद बुजुर्ग महिला को चम्पावत जिला अस्पताल लाए। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के बाद सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण