अल्मोड़ा:थानाध्यक्ष दन्या ने नव सृजित चौकी जागेश्वर में मीटिंग कर किया जन जागरूक, नई पुलिस चौकी स्थापित होने पर क्षेत्रीय जनता ने जताई खुशी

दिनाँक 28 जनवरी को थाना दन्या के नव नियुक्त थानाध्यक्ष  जसविंदर सिंह द्वारा थाने पर नियुक्त स्टॉफ की मीटिंग ली गई। इसके उपरांत नव सृजित चौकी जागेश्वर क्षेत्रातर्गत 02  गावों में भ्रमण कर जनमानस के साथ मीटिंग आयोजित कर कानून व्यवस्था व यातायात संचालन के संबंध में चर्चा कर विचार विमर्श किया गया तथा सहयोग की अपील की गई।

क्षेत्रीय जनता ने जताई खुशी

उपस्थिति लोगों द्वारा नई पुलिस चौकी स्थापित होने पर खुशी जताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।  उपस्थित जनों को उत्तराखंड पुलिस एप,गौराशक्ति ,साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया और  उत्तराखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई साथ ही सभी को अपने मकान में किराएदार रखने से पूर्व  किराएदार का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु कहा गया।


किसी भी प्रकार की  शिकायत/समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने पुलिस द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।  इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष दन्या ने चौकी क्षेत्र पनुवानौला में टैक्सी यूनियन व व्यापार मंडल के साथ मीटिंग कर यातायात के संबंध में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु चर्चा की गई।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण