बजट 2023: आयकर छूट की सीमा अब 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आयकर छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने की घोषणा करते हुए कहा कि नई कर व्यवस्था अब डिफ़ॉल्ट कर व्यवस्था होगी। वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब की संख्या को घटाकर 5 और टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये करके इस व्यवस्था में टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव का भी प्रस्ताव रखा।
व्यक्तिगत आयकर पर वित्तमंत्री ने घोषणा की कि "O-3 लाख रुपये की आय पर कर शून्य है, 3 लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक की आय पर 5 प्रतिशत की दर से कर लगेगा, 6 लाख रुपये से अधिक और 9 लाख रुपये तक की आय पर 10 फीसदी कर लगेगा ।
12 लाख रुपये से ऊपर और 15 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसदी और 15 लाख से ऊपर की आय पर 30 फीसदी की दर से कर लगाया जाएगा।"
पेंशनभोगियों के लिए, वित्त मंत्री ने नई कर व्यवस्था के लिए मानक कटौती के लाभ का विस्तार करने की घोषणा की। केंद्रीय बजट पेश करते हुए सीतारमण संसद में आज कहा, "सालाना 9 लाख रुपये कमाने वाला व्यक्ति अब 60,000 रुपये के बजाय सिर्फ 45,000 रुपये का भुगतान करेगा। इसी तरह, 15 लाख रुपये कमाने वाला व्यक्ति अब कर के रूप में केवल 10 प्रतिशत का भुगतान करेगा।"

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण