वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी बने एनयूजे-आई के कुमाऊं मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी एनयूजे-आई के कुमाऊं मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट-इंडिया के मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी को प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार की सहमति से जोशी को यह दायित्व दिया है।
1992   से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की
जगदीश जोशी ने  अल्मोड़ा समाचार साप्ताहिक के संपादन के साथ 1992   से अपने पत्रकारिता की शुरूआत की। इसके कुछ समय बाद उन्होंने दैनिक जागरण में बतौर संवाददाता काम किया । 1994 में प्रतिष्ठित अमर उजाला से जुड़ने के बाद जून 2006 तक अल्मोड़ा ब्यूरो में रहे। इसबीच उनकी नियुक्ति हिन्दी के प्रतिष्ठित अखबार हिन्दुस्तान में हुई और वह 2019 तक कुमाऊं कमिश्नरी नैनीताल में हिन्दुस्तान के ब्यूरोचीफ रहे। अवकाश ग्रहण करने के बाद  अल्मोड़ा में भी 2021-22 में  हिन्दुस्तान का जिम्मा संभाला। इधर जोशी अल्मोड़ा से दैनिक आज के बतौर अल्मोड़ा जिला प्रभारी अपनी लेखनी जारी रखे हुए हैं।

जोशी को एनयूजे-आई के मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर  संगठन  के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार सहित स्थानीय पत्रकारों व शुभचिंतकों आदि  ने बधाई दी है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण