अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के निर्माण के लिए एक मजबूत नींव तैयार करेगा- प्रधानमंत्री मोदी

बीते बुधवार को  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद पीएम मोदी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बजट की तारीफ की। पीएम मोदी ने आम बजट 2023-24 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के निर्माण के लिए एक मजबूत नींव तैयार करेगा।

हर वर्ग का सपना पूरा करने वाला बजट

पीएम मोदी ने कहा, यह बजट समाज के वंचित वर्गों को प्राथमिकता देता है और आकांक्षी समाज, गांव-गरीब, किसान एवं मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करेगा। इस वर्ष का बजट भारत के विकास पथ में नई ऊर्जा का संचार करता है।

कृषि में डिजिटल पेमेंट्स बढ़ाने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि हमें डिजिटल पेमेंट्स की सफलता को कृषि क्षेत्र में दोहराना है। इसलिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर की एक बहुत बड़ी योजना लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी बनाएगा। सरकार ने को-ओपरेटिव सेक्टर में दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनाई है। बजट में नए प्राइमरी को-ओपरेटिव्स बनाने की एक महत्वाकांक्षी योजना का भी ऐलान हुआ है।

करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन में आएगा बदलाव

पीएम मोदी ने कहा कि परंपरागत रूप से अपने हाथों से देश के लिए मेहनत करने वाले ‘विश्वकर्मा’ इस देश के निर्माता हैं। उन्होंने कहा, “पहली बार ‘विश्वकर्मा’ के प्रशिक्षण और सहायता से संबंधित योजना को बजट में लाया गया है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान’ यानी पीएम विकास से करोड़ों विश्वकर्माओं के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा।

महिलाओं का जीवन स्तर बदलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांव से लेकर शहर तक में रहने वाली हमारी महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव लाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं, उन्हें अब और ताकत के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। महिलाओं के लिए एक विशेष बचत योजना भी इस बजट में शुरू की जा रही है। यह बजट सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बनाएगा। नए प्राइमरी कॉपरेटिव्स बनाने के लिए एक महत्वकांक्षी योजना का भी ऐलान इस बजट में किया गया है।

मिलेट्स को 'श्री अन्न' के नाम से नई पहचान

आज जब मिलेट्स पूरे विश्व में लोकप्रिय हो रहा है तो उसका सर्वाधिक लाभ भारत के छोटे किसानों के नसीब में है। अब इस 'सुपर फूड' को 'श्री अन्न' के नाम से एक नई पहचान दी गई है। 'श्री अन्न' से हमारे छोटे किसानों और किसानी करने वाले आदिवासी भाई-बहनों को आर्थिक संबल मिलेगा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण