उत्तराखंड:बढ़ती महंगाई के साथ आँचल ने भी बढ़ाया दुग्ध उत्पादों का प्राइज़, आज से लागू

"बाजार में अपार महंगाई छाई, बढ़ रहा दूध उत्पादों का प्राइज़" और इस बार आंचल डेयरी ने अपने दूध उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका दिया और झटका नौ फरवरी से लगेगा क्योंकि अब आंचल डेयरी ने भी दूध से बने उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है।  आंचल ने दामों में पांच से दस प्रतिशत की वृद्धि की है। बढ़े हुए दाम 9 फरवरी से लागू होंगे। पिछले साल भी दूध के दामों में तीन बार बढ़ोतरी की गई थी।

नए रेट के तहत आँचल ने फुल क्रीम दूध 64 से बढ़ाकर 66 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वहीं स्टैंडर्ड दूध 53 से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. टोंड दूध 50 से बढ़ाकर 52 रुपये प्रति लीटर, डबल टोंड 48 से बढ़ाकर 50 रुपये और पहाड़ी गाय का दूध 52 से 54 रुपये लीटर कर दिया गया है

मक्खन 500 ग्राम 265 से बढ़ाकर 275 रुपये, खोवा एक किलो 350 रुपये से बढ़ाकर 370 रुपये, क्रीम एक किलो के दाम 460 से बढ़ाकर 470 रुपये  प्रति पैकेट, पनीर दो सौ ग्राम 75 से बढ़ाकर 77 रुपये प्रति पैकेट. एक किलो पनीर 370 से बढ़ाकर 380 रुपये. फ्रेश पनीर 5 किलो 1420 से बढ़ाकर 1500. मक्खन 15 ग्राम 9 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति टिक्की कर दिए गए हैं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण